देहरा। यहां स्कूल में घुसकर पड़ोसी ने मिड डे मील वर्कर (Worker) दराट से काट डाली है। यह सनसनीखेज वारदात देहरा के चनोर स्कूल (Police) में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपी ने स्कूल परिसर में बच्चों के सामने महिला कर्मी को दराट से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को देखकर बच्चे बुरी तरह से सहम गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल स्टाफ और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्राइमरी स्कूल में वीरवार दोपहर सवा 12 बजे मिड-डे मील वर्कर खाना पका रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर उस पर दराट से हमला कर दिया।
एक साथ कई वार करने के कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त सुलोचना देवी (58) पत्नी विशंभर दास निवासी चनोर के तौर पर हुई है। वह हड़ताल के बावजूद वह सेवाएं दे रही थी। प्राइमरी स्कूल चनोर की केंद्रीय मुख्य अध्यापिका सरिता देवी ने कहा कि सलोचना देवी दरवाजे के पास खड़ी थी।
आशा देवी बच्चों को खाने के लिए मैट्स बिछा रही थी। वह वाशरूम में थी, तभी बच्चों की चीखें सुनीं तो वह तुरंत बाहर आई। इस दौरान आरोपी सलोचना देवी पर दराट से वार कर रहा था। उससे आग्रह किया कि छोड़ दे, लेकिन वह कह रहा था कि टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। उस वक्त शिक्षक योगराज व रमा भी वहां पर आ गए और शोर सुनकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का स्टाफ भी आ गया। उन्होंने आरोपी को पत्थर मारकर भगाया।

