कांगड़ा। सिटी अस्पताल (City Hospital) मटौर में गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित स्पंदन गर्भ संस्कार विश्वास (Belief) और विज्ञान (Science) का सशक्त माध्यम बना है। यह कार्यक्रम गर्भस्थ शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मातृत्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भावस्थ के दौरान महिलाओं को केवल चिकित्सीय उपचार ही नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और संस्कारात्मक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के तहत गर्भ में पल रहे शिशु के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए योग, श्वास अभ्यास, सकारात्मक ध्यान, म्यूजिक थेरेपी, गर्भ संवाद और मानसिक संतुलन से जुड़ी गतिविधियों करवाई जाती हैं।

हाल ही में एक प्री-टर्म डिलीवरी के मामले में स्पंदन गर्भ संस्कार से जुड़ी मां ने चिकित्सकीय देखरेख और अभ्यास के माध्यम से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। यह एक बड़ा उदाहरण है कि कैसे स्पंदन गर्भ संस्कार गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।

स्पंदन गर्भ संस्कार का संचालन डॉ. अंकिता चौधरी द्वारा किया जा रहा है, जो एमएस आयुर्वेद, गर्भ संस्कार एक्सपर्ट हैं। यह कार्यक्रम मातृत्व को नई दिशा प्रदान कर रहा है और उनकी मातृत्व की यात्रा को सुरक्षित और सकारात्मक बना रहा है।

डॉ. प्रदीप मक्कर का कहना है कि आज के समय में सफल चिकित्सा के लिए शारीरिक इलाज के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी उतना ही जरूरी है। स्पंदन गर्भ संस्कार इसी सोच का परिणाम है, जो चिकित्सा विज्ञान और संस्कारों का प्रभावी संगम प्रस्तुत आता है।

Leave A Reply

Exit mobile version