हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल के कक्कड़ में दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) में पूर्व सैनिक की मौत (Death) हो गई है। जान गंवाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त पुरुषोत्तम चंद (55) के रूप में हुई है। वह हमीरपुर तहसील के झंजियाणी गांव के निवासी थे।

यह हादसा उस समय हुआ, जब पूर्व सैनिक एक शादी समारोह (बारात) में शामिल होने के बाद अपनी कार में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूर्व सैनिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग घायल (Injured) हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के दौरान काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Leave A Reply

Exit mobile version