नाहन। बाइक (Bike) सहित खाई में गिरने से एक युवक की मौत (Death) हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर घायल (Injured) हो गया है। यह हादसा (Accident) सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के तहत आने वाले हरिपुरधार मार्ग पर हुआ है। यहां एक बाइक के अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक (Youth) की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार शाम को खरोटियो खाला के पास हुआ है। चश्मदीद जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह नौहराधार से अपना काम निपटाकर वापस हरिपुरधार आ रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर सीधे 30 मीटर नीचे खाई में जा गिर गई।

उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकालकर हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 22 वर्षीय अरुण को मृत घोषित कर दिया। उस के छोटे भाई 18 वर्षीय रमन को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया।

मृतक अरुण बाइक चला रहा था। अरुण संगडाह तहसील के गांव लालग का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही संगडाह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version