Close Menu
    What's Hot

    37.23 ग्राम चिट्टे के साथ युवक Arrest

    June 12, 2026

    BA फाइनल में रामपुर कॉलेज की छात्रा नमिता ने किया टॉप

    June 11, 2026

    सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक Ambulance

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 37.23 ग्राम चिट्टे के साथ युवक Arrest
    • BA फाइनल में रामपुर कॉलेज की छात्रा नमिता ने किया टॉप
    • सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक Ambulance
    • चरस तस्करी मामले में चंबा का एक और आरोपी Arrest
    • 19.05 ग्राम चिट्टे के साथ Panjab के 4 युवक गिरफ्तार
    • 1.40 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवतियों समेत 5 लोग Arrest
    • LNT मशीन से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
    • 509 ग्राम चरस बरामदी Case : मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, June 13
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»दाड़ी मेला Ground में हुआ ग्रामीण स्वाद महोत्सव
    कांगड़ा

    दाड़ी मेला Ground में हुआ ग्रामीण स्वाद महोत्सव

    जिला प्रशासन कांगड़ा ने किया आयोजन
    adminBy adminOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025191 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    धर्मशाला। दाड़ी मेला ग्राउंड (Ground) में शुक्रवार को ग्रामीण स्वाद महोत्सव हुआ। इसका आयोजन जिला प्रशासन कांगड़ा ने किया। यह आयोजन न केवल पारंपरिक व पोषणयुक्त व्यंजनों का उत्सव रहा, बल्कि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

    इसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं समापन सत्र में उपायुक्त हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।
    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रदेश की धरती जितनी प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है, उतनी ही समृद्ध इसकी पारंपरिक पाक कला, पोषण संस्कृति और महिला शक्ति भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वाद महोत्सव प्रशासन, समुदाय और स्वयं सहायता समूहों के बीच सहयोग और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्थानीय खाद्य विविधता के संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होते हैं। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि स्वयं सहायता समूहों को स्थायी बाजार और प्रशिक्षण के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी से यह महोत्सव एक प्रेरणादायक पहल के रूप में उभरा है। उन्होंने आयोजक टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

    इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार प्रतिभा, परंपरा और नवाचार छिपा हुआ है, जिसे सही अवसर और मंच मिलने पर यह प्रतिभा राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वाद महोत्सव केवल व्यंजनों का आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे समाज की आत्मा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का उत्सव है। इस आयोजन में भाग लेने वाली महिलाओं ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए हैं, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि ग्रामीण भारत में कौशल, परिश्रम और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है

    महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयं सहायता समूहों ने पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों का सुंदर प्रदर्शन किया। मंडुआ (रागी), कांगणी, कुट्टू जैसे पोषक अनाजों से बने व्यंजनों ने स्वाद, स्वास्थ्य और परंपरा का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। महिलाओं ने स्वयं व्यंजनों की तैयारी, प्रस्तुति और बिक्री की जिम्मेदारी संभाली। आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की और इससे लोगों मेें स्थानीय उत्पादों के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ी।
    महोत्सव में आयोजित रेसिपी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक व्यंजनों की विविधता को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में सहायक आयुक्त फूड सप्लाई सविता ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, तथा तकनीकी सहायक सतिंद्र शामिल रहे।

    प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जय गौरा स्वयं सहायता समूह नगरोटा बगवां को द्वितीय पुरस्कार अकांक्षा स्वयं सहायता समूह धर्मशाला को, जबकि तृतीय पुरस्कार जय दुर्गा एसएचजी, धर्मशाला को मिला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागी महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleHRTC ने दिवाली को लेकर चलाईं 150 स्पेशल बसें
    Next Article RS Bali बन सकते हैं कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष
    admin

    Related Posts

    37.23 ग्राम चिट्टे के साथ युवक Arrest

    June 12, 2026

    BA फाइनल में रामपुर कॉलेज की छात्रा नमिता ने किया टॉप

    June 11, 2026

    सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक Ambulance

    June 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    37.23 ग्राम चिट्टे के साथ युवक Arrest

    By ravinderJune 12, 202601 Min Read

    चंबा पुलिस ने 37.23 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया…

    BA फाइनल में रामपुर कॉलेज की छात्रा नमिता ने किया टॉप

    June 11, 2026

    सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक Ambulance

    June 10, 2026

    चरस तस्करी मामले में चंबा का एक और आरोपी Arrest

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    37.23 ग्राम चिट्टे के साथ युवक Arrest

    June 12, 2026

    BA फाइनल में रामपुर कॉलेज की छात्रा नमिता ने किया टॉप

    June 11, 2026

    सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक Ambulance

    June 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version