नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवां
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वीरवार को पूर्व विधायक अरुण कुमार कुक्का ने नगरोटा बगवां के गुगलाहड़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण (Plantation) किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मंडल बड़ोह के अध्यक्ष अजित राणा, भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष सोनू चौधरी, किशोरी लाल, वार्ड सदस्य सुदर्शना देवी आदि पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं शुक्रवार को नगरोटा मंडल और बड़ोह मंडल की परिचय बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्णकालिक प्रभारी राजपाल होंगे। नगरोटा मंडल की बैठक सुबह 10:30 बजे नगरोटा भाजपा कार्यालय में होगी। बड़ोह मंडल की बैठक पलाह चकलू सामुदायिक भवन में दोपहर 3:00 बजे होगी।