कांगड़ा। मंडी-पठानकोट हाईवे पर खोली में रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे (Accident) में घायल व्यक्ति की सोमवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत (Death) हो गई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि खाेली के पास एक कार और कैंटर में टक्कर हाे गई थी।
कार में पांच लाेग सवार थे। इनमें चार लाेग घायल (Injured) हाे गए थे। एक 10 वर्षीय बच्ची ठीक थी। दसूहा ( जालंधर) निवासी हरप्रीत काैर, हरप्रीत सिंह (चालक), राजवंश व सुखदेव जख्मी हुए थे। इनमें से दाे काे गंभीर चाेटें आई थीं।
इनमें सुखदेव सिंह की माैत हाे गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम ने शव (Dead body) को पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।