कांगड़ा। सहौड़ा गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रस्ताव (Proposal) पारित (Pass) किया गया है। पंचायत (Panchayat) में सोमवार को हुई महिला (Woman) ग्राम सभा (Gram sabha) में महिलाओं ने नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई। महिला ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान किरण चौधरी ने की।

इस दौरान ग्राम पंचायत सहौड़ा में कॉर्ड के तहत संचालित 9 महिला मंडलों की सदस्य मौजूद रहीं। सभी महिला मंडलों के लीडरों ने अपनी भूमिकाओं के बारे में बताया। उन्होंने महिला मंडल के माध्यम से की जा रही गतिविधियों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी।

महिला सभा में महिला मंडलों की उन्नति और ग्राम के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। विशेष रूप से ग्राम पंचायत में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसे आगामी ग्राम सभा में मंजूर कर कराधान विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त महिला ग्राम सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी मंथन किया गया।
इस महिला ग्राम सभा में विशेष रूप से ग्राम पंचायत प्रधान के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस महिला ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए सभी महिला मंडलों का आभार जताया और पंचायत के विकासात्मक कार्यों में भी इसी तरह से भाग लेने के लिए आग्रह किया।

अंत में कीर्तन का दौरा चला। इस दौरान भजनों पर महिलाएं खूब नाचीं। प्रधान किरण चौधरी ने भी उनका साथ दिया। वहीं रविवार को कंदरेहड पंचायत में भी महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Exit mobile version