कांगड़ा। कंदरेड़ पंचायत में रविवार काे महिला ग्राम सभा हुई। इसमें करीब 70 महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने नशे, बाहरी राज्याें से गांव में आने वाले फेरी वालों और अन्य अनजान व्यक्ति के ऊपर नजर रखने और पंचायत को सूचित करने की बात कही। वहीं विश्व धर्म योजना के बारे में भी चर्चा की।

इसके साथ ही किन्नराें की बधाई राशि बारे भी निर्णय लिया गया। किन्नराें काे बधाई राशि के रूप में 1100 रुपये निर्धारित की गई है। महिला ग्राम सभा प्रधान सुषमा देवी और उपप्रधान नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्ड चिन्मय संस्था से विकास और अंजना धीमान ने भी भाग लिया।

Leave A Reply

Exit mobile version