शाहपुर। उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र (ATC) शाहपुर में महिलाओं के लिए 23 से 27 सितंबर तक पाइन नीडल प्रोडक्ट (Product) बनाने का प्रशिक्षण (Training) शिविर (Camp) लगाया गया। इसमें कांगड़ा जिले के रैत व लंबागांव और हमीरपुर जिले के बिझड़ी विकास खंड की कुल 21 महिलाओं (Women) ने चीड़ की पत्तियों से विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया।
प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया ने प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे
समापन मौके पर ATC शाहपुर की प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया ने प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि ATC शाहपुर में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए हम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया आभार जताते हैं। उनकी बदौलत हम सब महिलाओं के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवा पा रहे हैं। अब तक हम यहां पर कई प्रशिक्षण कार्यक्रम करवा चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।
पांच महिलाओं को अपने साथ जोड़कर प्रशिक्षण दें
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे घर जाकर अपने आसपास की पांच महिलाओं को अपने साथ जोड़कर यह प्रशिक्षण उन्हें दें, ताकि वे आत्मनिर्भरता बन सकें। शिविर में मास्टर ट्रेनर सुदर्शना देवी, ATC की रेणु जसवाल, रीना देवी, सुनीता देवी और सभी प्रशिक्षु महिलाएं उपस्थित रहीं।