ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप (Father)-बेटा (Son) गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र में पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस (Police) ने सुरानी में लगाए गए विशेष नाके के दौरान एक ऑल्टो कार (Car) से 883 ग्राम चरस बरामद कर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नाके के दौरान संदेह के आधार पर ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार भीखम राम (55) निवासी भलूई डाकघर लेसबी तहसील चुराह जिला चंबा और उसके पुत्र कमलेश कुमार (26) के कब्जे से नशे की खेप बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुट गई है। यह पता लगाया जाएगा कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किनके पास पहुंचाया जाना था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, पुराने रिकॉर्ड और संभावित संपर्कों का भी पता लगाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version