कांगड़ा। घुरकड़ी पंचायत में कांगड़ा पुलिस ने एक घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस, 25,600 रुपये नकद और 8 माेबाइल जब्त किए हैं। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि कांगड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम और एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने वीरवार काे रिंकू नामक युवक के घर घुरकड़ी पंचायत के वार्ड-1 में छापा मारा। आरोपी पहले भी कई लोगों को ड्रग्स बेचता रहा है और खुद भी नशा करता है।
उसके खिलाफ कई शिकायतें आ रही थीं, मगर पुलिस उसे पकड़ने के लिए सही मौके की तलाश में थी। सूत्र से मिली जानकारी के बाद एक टीम का गठन किया गया। इसमें कांगड़ा पुलिस स्टेशन और सुरक्षा शाखा एसपी कार्यालय के पुलिस कर्मी माैजूद रहे। पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर पर छापा मारा।
छापेमारी में दो स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। इस ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस स्टेशन के SHO संजीव कुमार ने किया। पुलिस ने रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हाेंने कहा कि रिंकू से पूछताछ के दाैरान और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।