Close Menu
    What's Hot

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
    • सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
    • जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    • अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 16
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»सीएम ने कांगड़ा जिले की 33 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास
    कांगड़ा

    सीएम ने कांगड़ा जिले की 33 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास

    देहरा के वनखंडी में वन्य प्राणी उद्यान की रखी आधारशिला
    adminBy adminMarch 6, 202443 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    कांगड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (cm sukhu) ने बुधवार को कांगड़ा (kangra) जिले के दौरे के दौरान देहरा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन (inogration) और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 356.02 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने नखंडी में 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वन्य प्राणी उद्यान का नींव पत्थर रखा। वहीं 6.02 करोड़ रुपये की दो सड़कों नैहरन पुखर से बाड़ा वाया भरूण व चिंतपूर्णी से बरवाड़ा के कार्य का शिलान्यास किया।

    नगरोटा बगवां व पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 427 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

    मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां (nagrota bagwan) के गांधी मैदान में नगरोटा बगवां व पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 427 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
    उन्होंने राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के 6.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुस्तकालय व कंप्यूटर सेंटर का लोकार्पण किया। सीएम ने 3.80 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय फार्मा कॉलेज में बने 100 बच्चों की क्षमता के छात्र छात्रावास का लोकार्पण व 41.47 करोड़ रुपये से बने 200 बिस्तरों के श्री जीएस बाली मातृ शिशु अस्पताल टांडा का उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी इजीनियरिंग कॉलेज में 6.80 करोड़ रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने 22.56 लाख रुपये से बने विद्युत बोर्ड के जेई कार्यालय एवं शिकायत कक्ष भी जनता को समर्पित किया। 2.67 करोड़ रुपये से जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना घीणा-मोरठ-जसाई व बालूग्लोआ के स्तरोन्नयन कार्य तथा चंगर क्षेत्र बड़ोह में घरेलू पेयजल कनेक्शन मुहैया कराने की 6.44 करोड़ रुपये की परियोजना लोगों को समर्पित की।

    मेडिकल कॉलेज टांडा में 2.95 करोड़ रुपये से बने सुविधा खंड कम कैंटीन का किया उद्घाटन

    सीएम ने बनेर खड्ड पर जसोर गांव के लिए 3.50 करोड़ रुपये से बने स्पैन ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूग्लोआ में 1.10 करोड़ रुपये से बने विज्ञान प्रयोगशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला नगरोटा बगवां में 1.54 करोड़ रुपये से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज टांडा में 2.95 करोड़ रुपये से बने सुविधा खंड कम कैंटीन का उद्घाटन भी किया।

    वेलनेस कम कनवेंशन सेंटर एवं का वेडिंग डेस्टिनेशन व इंटरनेशनल फाउंटेन परियोजना का रखा नींव पत्थर

    मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां व पालमपुर शहर के लिए करीब 52-52 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का नींव पत्थर रखा। उन्होंने नगरोटा बगवां के लिए 130 करोड़ रुपये की वेलनेस कम कनवेंशन सेंटर एवं का वेडिंग डेस्टिनेशन व इंटरनेशनल फाउंटेन परियोजना का नींव पत्थर रखा। इसमें 90 करोड़ रुपये वेलनेस कम कनवेंशन सेंटर व वेडिंग डेस्टिनेशन पर और 40 करोड़ रुपये इंटरनेशनल फाउंटेन के निर्माण पर खर्च होंगे। उन्होंने नगरोटा बगवां स्थित मधुमक्खी पालन केेंद्र के विकास की 8.51 करोड रुपये की परियोजना और 1.90 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले विद्युत बोर्ड के डिवीजन एवं सब डिवीजन के भवन का नींव पत्थर रखा।
    मुख्यमंत्री ने 2.74 करोड़ रुपये की धनूल-काशतवाड़ी सिंचाई परियोजना, 3.62 करोड़ रुपये की कठूल कुहल परियोजना और 1.23 करोड़ रुपये की मटयाड़ी में जल स्रोत सुधार कार्य परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने 8.46 करोड़ रुपये के देहरियां कंडी घराणा सड़क स्तरोन्ययन कार्य व 7.24 करोड़ रुपये के ठंडा पानी, जगनी से खब्बलखोली खरट सड़क, 5.04 करोड रुपये से कंडी से सरूट सड़क तथ 9.64 करोड़ रुपये के नगरोटा बलधर सियूण पधर सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने नगरोटा बगवां के रनहू में 5 करोड़ रुपये से बनने वाले राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया।

    हटवास में 4.75 करोड़ रुपये से बनने वाले इंडोर खेल परिसर का किया शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने 7.52 करोड़ रुपये से बनने वाली टोरू-वाह-चपरेहड़ सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने 14.14 करोड़ रुपये से टांडा मेडिकल कॉलेज में बनने वाले लेक्चर थियेटर परिसर और 27.44 करोड़ रुपये से नगरोटा बगवां में बनने वाले पार्किंग परिसर एवं सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने नगरोटा बगवां के हटवास में 4.75 करोड़ रुपये से बनने वाले इंडोर खेल परिसर का शिलान्यास किया।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleआरएस बाली ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा को दिए ₹ 12 लाख
    Next Article अर्की के किसान की बेटी बनीं सीएयू इम्फाल में सहायक प्रोफेसर
    admin

    Related Posts

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    हमीरपुर

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    By ravinderJuly 16, 202622 Mins Read

    हमीरपुर। शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर पिता (Father) को मार डाला (Murder)…

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version