पालमपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम 14 साल से लटकना बड़ी नालायकी है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर में कही है। उन्होंने कहा कि हिमाचली होने के नाते शर्मिंदा हूं। जदरांगल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस का निर्माण कार्य लंबित होना कांगड़ा के साथ बड़ा अन्याय है। इस कैंपस के निर्माण कार्य से पहले भूमि का सर्वे होना था, जो कि हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक 30 करोड़ रुपये जमा नहीं करवाए हैं। इसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है।

संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री से मिले

इसे लेकर धर्मशाला की संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज कर दिया है। संघर्ष समिति के सदस्य शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले और इस समस्या से उनको अवगत करवाया।

केंद्रीय मंत्री से भी बात करेंगे: पूर्व मुख्यमंत्री

शांता कुमार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बारे में बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सर्वे के बाद पैसा जमा करवा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक पैसा जमा नहीं हुआ है। शांता कुमार ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी इसके बारे में बात करेंगे।

Comments are closed.

Exit mobile version