शाहपुर। उपमंडल के तहत मनेई के रजियाल में एक शिक्षक (Teacher) की सर्पदंश (Snakebite) से मौत (Death) हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम संजय कुमार (42) पुत्र कर्मचंद निवासी रजियाल घर (Home) जा रहा था कि रास्ते में एक सांप (Snake) ने उसे काट लिया। वह घर पहुंचा तो परिजन नाजुक हालत को देखकर उसको डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। अंततः रविवार सुबह शिक्षक की अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, दो बेटे व पत्नी को छोड़ गया

मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, दो बेटे व पत्नी को छोड़ गया है। मृतक संजय कुमार जेबीटी शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। संजय कुमार की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शव घर पहुंचते ही हर तरफ मची चीखोपुकार

उसका शव घर पहुंचते ही हर तरफ चीखोपुकार मच गई। इस दुःखद घटना पर विधानसभा के उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल पठानिया ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Comments are closed.

Exit mobile version