कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस (Police) ने 5.71 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। शुक्रवार रात्रि जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने HRTC बस (Bus) नंबर HP68-4508 में सवार विंपाशु चौधरी (23) निवासी गांव तालपुरा, तहसील व जिला कांगड़ा के कब्जे से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शनिवार को पुलिस थाना कांगड़ा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला कांगड़ा पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत लगातार गश्त, नाकेबंदी और गुप्त सूचना एकत्रित कर रही है।

इसी कड़ी में जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी तो तकीपुर टोल प्लाजा में रानीताल की तरफ से उक्त बस परवाणु-ऊना-धर्मशाला मौके पर आई। इसे रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान बस की अंतिम शीट पर बैठे आरोपी के पिट्ठू बैग से 5.71 ग्राम चिट्टा मिला।

Leave A Reply

Exit mobile version