कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस ने नगरोटा बगवां के 53 मील से 1268 प्रतिबंधित कैप्सूल (Capsule)/टैबलेट बरामद कर एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Pollice) किया है। आरोपी क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित दवाइयों का कारोबार कर रहा था। पुलिस की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली कि 53 मील से योल मार्ग पर स्थित आशु स्किन एंड ऑर्थो क्लिनिक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां अवैध रूप से रखकर खुलेआम बेची जा रही हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां छापा मारा। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में क्लिनिक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अनिल कुमार (43) निवासी गांव व डाकघर बरहमपुर, तहसील व जिला गुरदासपुर (पंजाब) के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं।

आरोपी उपरोक्त प्रतिबंधित दवाइयों को रखने एवं बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा बरामद प्रतिबंधित दवाइयों को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना नगरोटा बगवां में केस दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Exit mobile version