Close Menu
    What's Hot

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बढ़ेंगी 100 PG सीटें

    July 27, 2026

    जलशक्ति विभाग के JE की संदिग्ध हालात में मौत

    July 26, 2026

    Jeep पर गिरीं चट्टानें, छह माह के बच्चे समेत 13 की मौत

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बढ़ेंगी 100 PG सीटें
    • जलशक्ति विभाग के JE की संदिग्ध हालात में मौत
    • Jeep पर गिरीं चट्टानें, छह माह के बच्चे समेत 13 की मौत
    • Road से फिसल कर नाले में गिरा ट्रक, पिता-पुत्र की मौत
    • HPU में बीटेक एआई पाठ्यक्रम शुरू करने को मिलेंगे ₹ 5 करोड़
    • तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल हुआ शुरू (Start)
    • चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा
    • 4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बढ़ेंगी 100 PG सीटें
    कांगड़ा

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बढ़ेंगी 100 PG सीटें

    नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में सीएम सुक्खू ने की घोषणा
    ravinderBy ravinderJuly 27, 20260 Views5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    नगरोटा बगवां। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में चिकित्सकों (Doctors) की 100 पीजी (PG) सीटें बढ़ेंगी। नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने यह घोषणा की। उन्होंने बाल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 24 हजार विद्यार्थियों ने निजी स्कूल छोड़कर 150 सीबीएसई पाठ्यक्रम के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है, जो सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आगामी दो से चार वर्षों में सरकारी स्कूलों का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और अधिक से अधिक अभिभावक इन विद्यालयों में ही अपने बच्चों को प्रवेश दिलवायेंगे क्योंकि सरकार इन्हें आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था से सुसज्जित कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां में 8.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मॉडल पुलिस स्टेशन एवं पुलिस आवास, 9.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ओल्ड ऐज होम और 8.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ा रही है। प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में 330 नई पीजी सीटें बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार के इस कदम से प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में वर्षों से लंबित आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की कमी को दूर किया जा रहा है। टांडा चिकित्सा महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं, ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर या निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकारी क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही सरकार अस्पतालों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से लैस कर रही है। सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में तीन टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैैं। आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाना में यह सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। वहीं जिला एवं क्षेत्रीय अस्पतालों में 1.5 टेस्ला एमआरआई, पीईटी स्कैन, सीटी स्कैन तथा आधुनिक कैंसर उपचार प्रणाली स्थापित की जा रही है। साथ ही 16 से 20 वर्ष पुराने चिकित्सा उपकरणों को भी बदला जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से किया गया वायदा निभाते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रही और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी गई। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को अपने संसाधनों से उदार राहत प्रदान की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्तियों के मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

    उन्होंने कहा कि आगामी मंत्रिमंडल बैठक में इस संबंध में व्हाइट पेपर कमेटी के गठन पर निर्णय लिया जाएगा, ताकि तथ्यों को जनता के सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के संतुलित और तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने धर्मशाला में पर्यटन निगम के कार्यालय के साथ ही रेरा और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय स्थानांतरित किए हैं। धर्मशाला में विभिन्न सरकारी संस्थानों को सशक्त किया जा रहा है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2032 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर, समृद्ध और देश का अग्रणी राज्य बनाना है। व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है, ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ प्राप्त कर सके और आने वाले वर्षों में हिमाचल देश के सबसे समृद्ध एवं खुशहाल राज्यों में अपनी पहचान स्थापित करे।

    सीएम ने बड़ोह में मिनी सचिवालय खोलने, बड़ोह पुलिस चौकी को पुलिस थाना तथा सेराथाना में हेल्थ सेंटर को स्तरोन्नत कर पीएचसी बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत जीएस बाली (GS Bali) को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि प्रदेश, विशेषकर नगरोटा बगवां के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए जीएस बाली ने हिमाचल में फोरलेन सड़कों के निर्माण का मुद्दा सबसे पहले केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया था। नगरोटा बगवां के बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्र को नई पहचान दिलवाने में उनकी दूरदर्शी सोच और प्रयासों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली (RS Bali) क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएस बाली क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति सदैव संवेदनशील एवं तत्पर रहते हैं। इसके बाद कांगड़ा एयरपोर्ट पर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

    इस दौरान लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक राकेश कालिया, संजय रतन और मलेंद्र राजन, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जगजीवन पाल, कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleजलशक्ति विभाग के JE की संदिग्ध हालात में मौत
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    जलशक्ति विभाग के JE की संदिग्ध हालात में मौत

    July 26, 2026

    Jeep पर गिरीं चट्टानें, छह माह के बच्चे समेत 13 की मौत

    July 24, 2026

    Road से फिसल कर नाले में गिरा ट्रक, पिता-पुत्र की मौत

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कांगड़ा

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बढ़ेंगी 100 PG सीटें

    By ravinderJuly 27, 202605 Mins Read

    नगरोटा बगवां। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में चिकित्सकों (Doctors) की 100 पीजी (PG)…

    जलशक्ति विभाग के JE की संदिग्ध हालात में मौत

    July 26, 2026

    Jeep पर गिरीं चट्टानें, छह माह के बच्चे समेत 13 की मौत

    July 24, 2026

    Road से फिसल कर नाले में गिरा ट्रक, पिता-पुत्र की मौत

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बढ़ेंगी 100 PG सीटें

    July 27, 2026

    जलशक्ति विभाग के JE की संदिग्ध हालात में मौत

    July 26, 2026

    Jeep पर गिरीं चट्टानें, छह माह के बच्चे समेत 13 की मौत

    July 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version