राकेश सोनी। नादौन
नगर
पंचायत नादौन के पार्षद एवं कांग्रेस शहरी इकाई के अध्यक्ष शम्मी सोनी को प्रदेश सरकार ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मेंबर बनाया है। नगर पंचायत ने सोमवार को उनको सम्मानित किया।

नगर पंचायत ने दिया सम्मान

नगर पंचायत की ओर से अध्यक्ष तरुण कपिल और उपाध्यक्ष योगराज ने शम्मी सोनी को शॉल और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। तरुण कपिल ने कहा कि नादौन नगर पंचायत के पार्षद और उनके सहयोगी को प्रदेश सरकार द्वारा यह सम्मान देने से नगर पंचायत गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

नगर पंचायत और शहरवासियों का आभार जताया

शम्मी सोनी ने सम्मान के लिए नगर पंचायत और शहरवासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Comments are closed.

Exit mobile version