हमीरपुर जिले के युवक (Youth) ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो (Video) बनाकर अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर शेयर (Share) कर दिया है। पुलिस (Police) ने इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर केस (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मंडी जिले सरकाघाट क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

उसने ऑनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर शेयर कर दिया। युवती का कहना है कि वीडियो अन्य लोगों को भी दिखाई जा रही है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

युवती ने आरोपी के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष उसे डराने-धमकाने और पहले से दर्ज केस को वापस लेने के लिए इस अश्लील वीडियो का इस्तेमाल कर ब्लैकमेल कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बड़सर ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version