गगल ( कांगड़ा)। इच्छी गांव की उभरती गायिका जानवी चौधरी का डोगरी गीत (Dogari Song) रेशमी रुमाल रविवार को रिलीज (Realease) हो गया। इससे पहले जानवी चौधरी का पहाड़ी और पंजाबी गाना रिलीज हुआ था। इसके वह डोगरी गीत की तैयारियों में जुट गई थी।

जेकेवी प्रोडक्शन ने दिया है म्यूजिक

जानवी चौधरी ने डोगरी गाना वीडियो (Video) के साथ रिलीज किया है। यह गाना जानवी चौधरी ऑफिशल यूट्यूब (YouTube) चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने का म्यूजिक जेकेवी प्रोडक्शन ने दिया है। वहीं राजेश डोगरा ने वोकल में साथ दिया है।

मनजीत सिंह ने लिखे हैं गाने के बोल

मनजीत सिंह ने इस गाने को लिखा गया है। इस गाने का फिल्माकन कांगड़ा की हसीन वादियों में नवीन जमवाल ने किया है। मॉडल के रूप में निशा भटिया ने भूमिका निभाई है। कोरियोग्राफी सब्बू, सोनाली और उसकी सहेलियों की है।

पहले रिलीज हो चुके हैं ये गीत

इससे पहले जानवी चौधरी के गाने दे चरणों दा प्यार दातिये, मेरा रंग दे रेशमी चोला मां, काला कोट, माही सुबेदारा, जोगीया, हिल लेनी है और छुट्टी आजा फौजिया, आदि गाने मार्केट में आ चुके हैं।

Comments are closed.

Exit mobile version