मुंबई। टेलीविजन के लोकप्रिय शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे। सोमवार रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सह कलाकार दयानंद शेट्टी ने की पुष्टि

सीआईडी शो के अभिनेता और सह कलाकार दयानंद शेट्टी ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, यह सच है कि दिनश नहीं रहे। मैं उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दौलत नगर श्मशानघाट में किया जाएगा।
गौर हो कि दिनेश को लीवर खराब होने के बाद आईसीयू में रखा गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। ऐसे में वह वेंटिलेटर पर थे।

मुंबई के तुंगा अस्पताल में चल रहा था उपचार

उनका मुंबई के तुंगा अस्पताल में उपचार चल रहा था। दिनेश ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भी काम किया था। इसमें उनका गेस्ट रोल था। उन्होंने कई फिल्मों में रोल किए। इनमें सरफरोश और सुपर 30 शामिल हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version