धर्मशाला। 720 पदों (Posts) के लिए भर्ती निकली है। चयनित युवाओं (Youth) को ₹ 13 से 15 हजार वेतन (Salary) मिलेगा। इसके लिए रोजगार कार्यालयों में 23 से 25 मार्च तक साक्षात्कार (Interview) होंगे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने कहा है कि मेटेनरे लिमिटेड डमटाल इंदौरा पुरुषों के 20 पद, एएलपी निशिकावा लालडू चंड़ीगढ पुरुषों 500 पद और अह्येस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल हरियाणा लाइन में भी ऑपरेटर केवल पुरुषों के 200 पद भरे जाने हैं। उन्होेंने कहा कि मेटेनरे लिमिटेड डमटाल इंदौरा के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन) या डिप्लोमा रखी गई है। वही आयु 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है।
चयनित आवेदक को ₹ 13 से 15 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा। 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर व 24 मार्च को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा में सुबह 10 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा एएलपी निशिकावा लालडू चंड़ीगढ के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (समस्त ट्रेड्स) रखी गई है। आयु 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है।
कंपनी की ओर से 18 हजार 759 रुपये वेतन और बोनस व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में, 24 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में और 25 मार्च, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला मेें सुबह 10 बजे पहुंचकर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
अह्येस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल हरियाणा के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (समस्त ट्रेड्स) या डिप्लोमा रखी गई है। आयु 18 से 35 वर्ष तक रखी गई है। कंपनी ₹ 13 हजार 339 से 19 हजार रुपये प्रति माह वेतन देगी।
अभ्यर्थी 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में, 24 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में और 25 मार्च, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो, साथ लेकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

