- टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest
- IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत
- 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
- 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
- High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
- #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
- Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
Author: ravinder
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांजन सेवा सहयोग पदर पंचायत चामुंडा ग्रुप ने सरकारी स्कूल बड़ोई, जदरांगल और घिरथोली में 225 छात्रों (Students) को स्वेटर व जरसियां बांटीं। इस नेक कार्य में ग्रुप के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपनी पुण्य कमाई से अंशदान किया। मुख्य योगदान करनाल से पवन भारद्वाज, उनके परिवार और साथियों का रहा। उन्होंने इस ग्रुप को एक लाख से ऊपर की धनराशि भेंट की। इसमें सदस्यों नवीन चौहान, रामपाल कपूर, प्रोमिल कपूर, तिलक दीक्षित, प्रदीप चौधरी, प्रदीप चड्ढा, कामदेव गोस्वामी, संजीव गोस्वामी, पुरुषोत्तम चौधरी, ओंकार चौधरी, रतन राठौर, पदमा गोस्वामी, जगत राम मारकर, अजय चौधरी…
राकेश सोनी। नादौननादौन-ज्वालामुखी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर स्थानीय उप डाक घर के पास शनिवार शाम मिक्सर लाद कर ले जा रहा ट्रक (Truck) विद्युत (Electricity) लाइनों से टकरा गया। इससे उप डाकघर (Post Office) से लेकर लेबर चौक तक चार विद्युत पोल टूट गए। इस कारण तारें टूट कर सड़क पर बिछ गईं। इनकी चपेट में एक अन्य ट्रक और स्कूटी भी आ गए। गनीमत यह रही कि कोई जान की हानि नहीं हुई। ट्रक के चालक जगतार सिंह ने कहा कि वह ऊना से नादौन के लिए सामान लेकर आ रहा था। लेबर चौक के पास अपने गंतव्य स्थल…
पांवटा साहिब। यहां के एक स्कूल (School) के छठी कक्षा के छात्र (Student) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत (Death) हो गई है। छात्र की मौत के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार छात्र को अचानक स्कूल में दौरा पड़ा। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने उसे तुरंत निजी अस्पताल (Hospital) ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों (Doctors) ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्चे की दिल की बीमारी को लेकर स्कूल में लिखित रूप से जानकारी भी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि कहीं स्कूल में कुछ लापरवाही बरतने के कारण तो बच्चे…
(कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी के तियून गांव में शनिवार शाम को एक भयानक अग्निकांड हुआ, जिसमें चार मकान जलकर राख हो गए। इस हादसे में लगभग 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ और चार परिवारों को बेघर होना पड़ा। ठंड के इस मौसम में बेघर परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। घटना का विवरण आग की शुरुआत एक मकान से हुई, जहां से तेजी से फैलती लपटों ने पास के तीन और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने अन्य मकानों को बचाने की पूरी कोशिश की और सफल…
कांगड़ा। एबीसी एंड डिवाइन मोंटेसरी स्कूल गगल ने शुक्रवार को वार्षिक समारोह (Annual function) मनाया। कार्यक्रम में शरण कॉलेज की प्रिंसिपल (Principal) डॉ. सुमन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि (Chief guest) शिरकत की। वहीं डॉ. मोनिका मक्कड़ समारोह में विशेष अतिथि (Special guest) के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने मेधावी छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित दोनों शख्सियतों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। उन्होंने अपने विचारों से छात्रों (Students), शिक्षकों (Teachers) और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। प्रिंसिपल मनीषा कोहली ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने अतिथियों और अभिभावकों का कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया। अतिथियों ने…
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांनगरोटा पुलिस (Police) स्टेशन के तहत पुलिस ने 40.56 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। युवकों की पहचान शाहपुर और मोहाली निवासी के रूप में हुई है। डीएसपी (DSP) कांगड़ा अंकित शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि डिग्री कॉलेज (College) नगरोटा बगवां के पास सफेद रंग की आई-20 कार के अंदर बैठे दो युवकों से पार चिट्टा हो सकता है। स्टीयरिंग के कवर के अंदर छिपा कर रखा था चिट्टा पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम बनाई गई और कार…
कुल्लू। नशे की ओवरडोज (Overdose) से एक और युवक की मौत (Death) हो गई है। ताजा मामले में कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र का युवक चंडीगढ़ में असमय काल का ग्रास बना है। इस मामले (Case) ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजार का युवक विकास पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) चंडीगढ़ के ब्वॉयज होस्टल (Hostel) में अपने दोस्तों के पास गया था। वहां नशे की ओवरडोज और दम घुटने से उसकी मौत हुई है। चंडीगढ़ पुलिस ने इस केस में विकास के 2…
देहरा। पुलिस ने बनखंडी में ज्वेलरी की दुकान (Shop) में हुई चोरी की वारदात में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। इससे ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का केस (Case) सुलझ गया है। पुलिस (Police) थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के अंतर्गत हुई वारदात के केस को पुलिस ने तीन माह (Month) में सुलझा लिया है। पंजाब से पकड़े हैं दोनों आरोपी आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन उर्फ गगी (22) और सलमान उर्फ रहमान (23) निवासी हारीफके के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने फिरोजपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। बनखंडी…
शिमला। पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे 18 होटलों (Hotels) को शीघ्र बंद करें। यह आदेश (Order) प्रदेश हाईकोर्ट (High court) ने पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक (Managing director) को जारी किए हैं। इन होटलों के लिए जारी हुए आदेश घाटे में चल रहे होटलों में द पैलेस होटल चैल, होटल गीतांजलि डलहौजी, होटल बाघल दाड़लाघाट, होटल धौलाधार धर्मशाला, होटल कुणाल धर्मशाला, होटल कश्मीर हाउस धर्मशाला, होटल एप्पल ब्लॉसम फागू, होटल चंद्रभागा कलोंग, होटल देवदार खजियार, होटल गिरिगंगा खड़ापत्थर, होटल मेघदूत कियारीघाट, होटल सरवरी कुल्लू, होटल लॉग हट्स मनाली, होटल हडिम्बा कॉटेज मनाली, होटल कुंजुम मनाली, होटल…
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांराजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय (College) नगरोटा बगवां में मंगलवार को एक कार्यशाला (Workshop) हुई। करियर (Career) परामर्श और मार्गदर्शन एवं रोड सेफ्टी (Road safety) सेल के सौजन्य से ड्रग जागरुकता व रोड सेफ्टी पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी, एसएचओ चमन और प्रो. संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। एसएचओ चमन ने अपने प्रभावशाली व्याख्यान में युवाओं में बढ़ते ड्रग्स के उपयोग, इसके दुष्परिणामों और समाधान के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि…
