कांगड़ा। नजदीकी गांव कछियारी में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH) पर शुक्रवार सुबह एक बाइक टैम्पो की चपेट में आ गई। इस हादसे (accident) में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत (Death) घोषित कर दिया।
बाइक चालक की शिनाख्त अभिषेक कुमार (20) पुत्र संजय कुमार गांव कलेड़ तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह सुबह काम से कहीं जा रहा था कि हादसे का शिकार हाे गया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव को पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया है। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।