कांगड़ा। क्रैच वर्कर (Worker) और हेल्पर (Helper) के भरे रिक्त पद (Posts) जाएंगे। इसके लिए 8 अप्रैल तक महिला (Woman) अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना कांगड़ा के अंतर्गत उपमंडल कांगड़ा में मिशन शक्ति-पालना योजना के तहत 5 आंगनबाड़ी-सह क्रैच मंजूर हुए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा संदीप बग्गा ने बताया है कि एसडीएम कोर्ट (नगर परिषद कांगड़ा), पुराना कांगड़ा-2 (नगर परिषद कांगड़ा), अपर वीरता (ग्राम पंचायत वीरता), मटौर-1 ( ग्राम पंचायत मटौर) और कंदरेहड़-2 (ग्राम पंचायत कंदरेहड़) में ये पद भरे जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र जरूरी दस्तावेजों सहित 8 अप्रैल को शाम 5 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा में जमा कर सकते हैं।
साक्षात्कार 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा में लिए जाएंगे। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। क्रैच वर्कर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 और क्रैच हेल्पर के लिए मैट्रिक पास होना जरूरी है।
अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी/क्रैच केंद्र के फीडर क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय ₹ 50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा से संपर्क किया जा सकता है।

