Close Menu
    What's Hot

    सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव

    May 9, 2026

    1268 प्रतिबंधित Capsule/टैबलेट बरामद

    May 8, 2026

    इशिता सूद ने MA इंग्लिश में टॉप कर पाया गोल्ड मेडल

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव
    • 1268 प्रतिबंधित Capsule/टैबलेट बरामद
    • इशिता सूद ने MA इंग्लिश में टॉप कर पाया गोल्ड मेडल
    • नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड-8 का मतदान स्थान Change
    • 3.84 ग्राम चिट्टे के साथ कार सवार युवक Arrest
    • रिश्तेदार ने नाबालिगा से किया Rape, धमकी भी दी
    • ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा; पलटी 40 सवारियों से भरी Bus, 15 जख्मी
    • चलती गाड़ी पर गिरा पेड़; 4 शिक्षिकाओं की Death, 3 जख्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 9
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»15 साल से लापता (Missing) पूर्व फौजी सकुशल घर लौटा
    हमीरपुर

    15 साल से लापता (Missing) पूर्व फौजी सकुशल घर लौटा

    सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार से मिल पाया बिछड़ा बेटा
    ravinderBy ravinderDecember 7, 2025145 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    हमीरपुर जिले के सुजानपुर में 15 साल से लापता (Missing) एक पूर्व फौजी अपने घर सकुशल लौट आया है। यह सब सोशल मीडिया (Social Media) के चलते संभव हो पाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से 15 साल से लापता इस फौजी की घर वापसी हुई है। फौजी को परिवार ने मृत मान लिया था, मगर अचानक घर के दरवाजे पर पूर्व फौजी की दस्तक ने परिवार और पूरे गांव को हैरान कर दिया।

    मामला सुजानपुर की बनाल पंचायत के घरथोली गांव का है। यहां पूर्व सैनिक बलदेव कुमार की सोशल मीडिया के चलते सकुशल 15 साल बाद घर वापसी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। करीब डेढ़ दशक पहले बलदेव नौकरी के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गया। परिवार ने हर जगह तलाश की। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। धीरे-धीरे उम्मीदें टूटने लगीं और जिंदगी जैसे ठहर सी गई थी।

    लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तीन दिन पहले राजस्थान के बीकानेर के एक परिवार ने एक अज्ञात व्यक्ति का वीडियो बनाकर उसकी पहचान पूछते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया। यह वही वीडियो था, जिसमें बलदेव नजर आया। यह वीडियो सबसे पहले सुजानपुर क्षेत्र की सपना कुमारी के मोबाइल में पहुंचा। जहां से यह स्थानीय स्तर पर शेयर हुआ और बलदेव के घर पहुंचा। वीडियो जैसे ही बलदेव के परिवार तक पहुंचा, वे स्तब्ध रह गए। 15 साल बाद उन्हें अपने बेटे की झलक देखने को मिली। पहचान की पुष्टि होते ही पूरा घर रो पड़ा।

    बीकानेर पहुंचकर परिजन बलदेव को देखकर भावुक हो उठे। वहां रहने वाले राजस्थानी परिवार ने कहा कि उन्होंने वर्षों से उसकी देखभाल की थी। उन्होंने पूरी गर्मजोशी से पूर्व फौजी को उसके स्वजन के हवाले किया। यह मिलन का क्षण देखने वालों की आंखें भी नम कर गया। इसके बाद परिवार आज रविवार को बलदेव को लेकर वापस अपने घर पहुंचा। परिवार के साथ ग्रामीणों ने बलदेव का बेंड-बाजे के साथ स्वागत किया।

    स्वागत कार्यक्रम में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, पंचायत प्रधान कांता देवी, राजपूत महासभा के जिला महासचिव जोगेंद्र ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिठाइयां बांटकर परिवार को बधाई दी। परिवार ने प्रशासन से अनुरोध किया कि चूंकि बलदेव की मानसिक स्थिति अभी सामान्य नहीं है, इसलिए सरकार उसके उपचार की उचित व्यवस्था करे।

    परिवार ने सपना कुमारी, गौरव जैन और राजस्थान के उस परिवार का विशेष आभार जताया, जिन्होंने मिलकर यह चमत्कार संभव किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने 15 साल पुराना जख्म भर दिया। परिवार को उसका खोया बेटा वापस मिल गया। हालांकि एक दु:खद पहलू यह भी सामने आया कि बलदेव की पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया है और उसे अपनी बेटी भी नहीं दिखी। लेकिन इसके बावजूद गांव के लोग और परिवार इस बात से खुश हैं कि उनका बेटा सकुशल घर लौट आया है।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleBank अधिकारी समेत तीन लोग चिट्टे के साथ पकड़े
    Next Article मां बज्रेश्वरी मंदिर मकर संक्रांति समारोह में होंगी दो Cultural Night
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव

    May 9, 2026

    1268 प्रतिबंधित Capsule/टैबलेट बरामद

    May 8, 2026

    इशिता सूद ने MA इंग्लिश में टॉप कर पाया गोल्ड मेडल

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,772

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,098
    Don't Miss
    चंबा

    सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव

    By ravinderMay 9, 202602 Mins Read

    चंबा में सिर पर पत्थर से वार कर युवक (Youth) की हत्या (Murder) कर दी…

    1268 प्रतिबंधित Capsule/टैबलेट बरामद

    May 8, 2026

    इशिता सूद ने MA इंग्लिश में टॉप कर पाया गोल्ड मेडल

    May 7, 2026

    नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड-8 का मतदान स्थान Change

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव

    May 9, 2026

    1268 प्रतिबंधित Capsule/टैबलेट बरामद

    May 8, 2026

    इशिता सूद ने MA इंग्लिश में टॉप कर पाया गोल्ड मेडल

    May 7, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,772

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version