Close Menu
    What's Hot

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
    • Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
    • स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
    • HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
    • बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
    • किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
    • 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 22
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»कार-बिन वितरण अभियान का दूसरा चरण शुरू (Start)
    शिमला

    कार-बिन वितरण अभियान का दूसरा चरण शुरू (Start)

    सीएम सुक्खू ने शिमला में किया शुभारंभ
    ravinderBy ravinderAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025170 Views5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। कार-बिन वितरण अभियान का दूसरा चरण शुरू (Start) हो गया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री (Chief minister) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (Youth day) के अवसर पर मंगलवार को शिमला हुए राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने शिमला में 50 टैक्सी चालकों को कार-बिन वितरित कर कार-बिन वितरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

    पहले चरण में 4,000 कार-बिन वितरित किए गए थे। वहीं दूसरे चरण में 6,000 कार-बिन वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के युवाओं से नशे से दूर रहने और प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं से नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने की अपील की और कहा कि राज्य सरकार नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसमें उनकी संपत्ति जब्त करना भी शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और हिमाचल प्रदेश की प्रगति सीधे तौर पर उनकी भलाई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो सुधार लागू कर रही है, उनका लाभ अगले पांच वर्षों में युवाओं को मिलेगा। भविष्य में युवा गर्व से कहेंगे कि वे देश के सबसे समृद्ध राज्य से हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, राज्य आगामी वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। सरकार होम-स्टे निर्माण के लिए 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रही है। वर्तमान में, राज्य में लगभग 8,000 होम-स्टे कार्यरत हैं और किन्नौर जिला में भारत चीन सीमा पर भी पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। ये कदम राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में काफी मददगार साबित होंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए शैक्षणिक सुधारों से हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग देश में 5वें स्थान पर पहुंच गई है, जो वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर थी। अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में दस राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल आरंभ हो जाएंगे, जिनमें प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं, स्विमिंग पूल, पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और 600 जेबीटी पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 6,000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ घोषित किया गया है और डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत केवल 1 प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान है।
    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, लेकिन खेती अब मुख्य आजीविका नहीं रही। सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और गेहूं, मक्की, कच्ची हल्दी और जौ के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में देश का अग्रणी राज्य बनना है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती से बने उत्पादों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दूरभाष के माध्यम से हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलने वाले एचआईवी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान राज्य के 6,000 गांवों और 1,500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों को कवर करेगा। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और एचआईवी के प्रति जागरूकता शपथ भी दिलाई।

    मुख्यमंत्री ने सुबह अपने सरकारी आवास से ‘रेड रन’ और ‘साइकिल रन’ को झंडी दिखाई और विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए युवा ऊर्जा को सही दिशा और मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य में एचआईवी के 6,408 मामलों पर चिंता व्यक्त की, जिनमें से 1,453 मामले 15-30 वर्ष की आयु के युवाओं में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ एचआईवी परीक्षण और उपचार को बढ़ावा दे रही है।

    हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समिति द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और एचआईवी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

    इस दौरान राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, सुरेश कुमार, नीरज नैयर, विवेक शर्मा, रणजीत सिंह राणा, अजय सोलंकी, अनुराधा राणा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleAIMMS चमियाना में हुई रोबोटिक सर्जरी
    Next Article अदालत के आदेश पर EVM खुली, जीत गया हारा प्रत्याशी
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    By ravinderSeptember 21, 202603 Mins Read

    शिमला। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले…

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version