कांगड़ा। हिमालयन सेवियर (Himalayan savior) संस्था 23 मार्च को शहीदी दिवस पर नगर परिषद मैदान कांगड़ा में ब्लड डोनेशन (Blood donation) कैंप लगाएगी। इसमें प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा।
कैंप में 500 यूनिट्स ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं फोर्टिस हॉस्पिटल (Fortis hospital) कांगड़ा के सौजन्य से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगेगा, जो सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें फ्री दवाइयां भी दी जाएंगी।
राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम दोपहर 2 से 3 बजे तक चलेगा। इसके दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सम्मान समारोह होगा। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।