Close Menu
    What's Hot

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !
    • दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत
    • रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)
    • 1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest
    • घुमारवीं में Police ने एक दिन में पकड़ा 232 ग्राम चिट्टा
    • Minjar विसर्जन के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन
    • 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार
    • महिला कांस्टेबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गोपी जैक्स पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»राजनीति»राज्य सरकार के पास बताने के लिए एक भी Scheme नहीं
    राजनीति

    राज्य सरकार के पास बताने के लिए एक भी Scheme नहीं

    भाजपा की रैली में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
    adminBy adminDecember 4, 2025196 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    तपोवन। तीन साल के कार्यकाल में राज्य सरकार (HP Govt) के पास बताने के लिए एक भी योजना (Scheme) नहीं है। यह बात जोरावर स्टेडियम भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम (Jairam thakur) ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जनता तो दूर की बात है कांग्रेस के विधायकों को भी किसी योजना का नाम याद नहीं है। क्योंकि एक भी योजना चलाई नहीं है तो नाम कहां से बताएंगे?

    इस नाकाम सरकार ने हमारी सरकार द्वारा चलाई गई दर्जनों योजनाएं बंद कर दी हैं। आज कांग्रेस के विधायक प्रदेश के लोगों से नजरें नहीं मिला पाते हैं, उनके फोन नहीं उठा सकते हैं। क्योंकि प्रदेश के लोग कहते हैं कि अपनी योजना नहीं चलानी तो मत चलाओ, लेकिन पुरानी तो बंद मत करो। हिमकेयर से इलाज तो होने दो, शगुन और कन्यादान से हमारी बेटियों का विवाह तो होने दो। गृहणी सुविधा के हमारे सिलेंडर न छीनो, स्वावलंबन का स्वरोजगार न छीनो।

    सहारा योजना छीनकर बेसहारा मत करो। नए स्कूल कॉलेज नहीं देना तो मत दो लेकिन पुराने दो हजार से ज्यादा संस्थान हमसे न छीनों। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार है। इससे लोग नया कुछ मांग ही नहीं रहे हैं बल्की पुरानी सुविधाएं न बंद करने का ही निवेदन कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पहले दिन से ही हिमाचल के हितों को बेचने के मिशन पर काम कर रही है। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर आज तक क्यों नहीं बना? केंद्र सरकार द्वारा पैसा दिए जाने के बाद पूर्व सरकार द्वारा जमीन की क्लीयरेंस की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद भी सरकार 30 करोड रुपये क्यों नहीं जमा कर रही है?

    पालमपुर यूनिवर्सिटी के 112 बीघा से ज्यादा जमीन मुख्यमंत्री ने किस अधिकार के तहत अपने मित्रों को बेची थी। अरे यूनिवर्सिटी में ज्यादा जमीन थी तो वहां कुछ रिसर्च का काम हो सकता था। शैक्षणिक गतिविधियां हो सकती थी, लेकिन जो मिला उसे बेच दो या मित्रों में बांट दो की नीति से सुक्खू सरकार प्रदेश बहुत नुक्सान कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी हम प्रदेश के किसी भी कोने में जाते हैं तो हर जगह प्रदेश के लोगों में एक हताशा और निराश दिखाई देती है। विधानसभा सत्र के दौरान जितने भी मैदान हैं, हर जगह किसी ने किसी प्रकार के प्रदर्शन सरकार के खिलाफ चल रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग सरकार को उखाड़ फेंकने को आतुर है।

    प्रदेश के कोने-कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के नारे लग रहे हैं। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजधानी में दिव्यांग जनों के साथ बर्बरता की गई। धर्मशाला में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। बेटियों को भी मारा गया। प्रदर्शन की परमिशन देने के बाद भी परमिशन न देने की बात सरकार द्वारा की गई इस शर्मनाक कुछ नहीं सकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा प्रदेश सरकार से दुखी है। 3 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों पर टॉयलेट टैक्स से लेकर, बिजली पानी और अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी पर कर ही कर लादे हैं।

    प्रदेश वासियों को पहले से मिल रही है सुविधा के शुल्क में बेतहाशा वृद्धि की है। प्रदेश सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है और मित्रों को लाभ पर लाभ दे रही है। सरकार का पूरा फोकस मुख्यमंत्री के कुछ चुने मित्रों और कांग्रेस के नेताओं पर है बाकी प्रदेशवासियों के मरने जीने से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। तभी तो सरकार ने निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार करते हुए उसी जगह पर अपने 3 साल के नाकामी भरे कार्यकाल का जस मनाने का फैसला किया है जहां पर दर्जनों जिंदगियां अभी भी मलबे में दफन है। जहां हजारों लोग बेघर हुए हैं और सैकड़ो लोग मारे गए हैं। जिस धनराशि का उपयोग आपदा प्रभावितों को राहत और आवास देने में होना चाहिए था वह धनराशि 3 साल के जश्न और सांस्कृतिक उत्सव में खर्च होगी।

    उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह देखकर यह साफ हो गया कि हिमाचल की जनता कांग्रेस का बिहार से भी बुरा हाल करेगी और अगले विधान सभा चुनाव में हिमाचल के लोग कांग्रेस को ऑल्टो गाड़ी में फिट करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले दिन से ही अपने सनातन विरोधी रवैए पर कायम हैं। अपने पहले बयान में भी उन्होंने 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराने की बात की थी। उसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है।

    पूरी कांग्रेस पार्टी सनातन विरोधी है और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करके कुर्सी पर बने रहने के लिए ही सुखविंदर सिंह सुक्खू सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं। मासूम बच्चों द्वारा राधे-राधे का अभिवादन करने पर सवाल करने का कोई दुख बनता ही नहीं है। इसके बाद भी उनकी मित्र मंडली और प्रोपेगंडा टीम इसे जायज ठहरा रही है।

    Featured samachar himachal Top News
    Previous ArticleCM सुक्खू ने बाण गंगा घाट का किया उद्घाटन
    Next Article चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष आया Government के साथ
    admin

    Related Posts

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    देश

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    By ravinderAugust 7, 202602 Mins Read

    अल्मोड़ा। देश के पहले पर्सनल फ्लाइंग (Flying) व्हीकल (Vehical) के शुरुआती परीक्षण (Test) की सफलता…

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026

    1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version