ऊना जिले में दिवाली (Diwali) की रात पटाखे जलाने को लेकर दो पड़ोसियों में हुए विवाद में पति-पत्नी (Husband -Wife) की जान चली गई (Death) है। वारदात ऊना से करीब 10 किलोमीटर दूर बदोली गांव में हुई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने थार से कुचलकर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी की ह*त्या (Murder) कर दी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात एक परिवार अपने घर के पास पटाखे जला रहा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी ने पटाखे चलाने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस पर गुस्से में आया पड़ोसी अपनी थार गाड़ी लेकर पहुंचा और पटाखे जला रहे परिवार के लोगों को गाड़ी से कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को तुरंत ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत (Dead) घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक का माहौल है। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के साथ भी मारपीट की। इससे वह भी घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए पीजीआई (PGI) रेफर किए जाने की सूचना है। वारदात के बाद देर रात ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भी काफी हंगामा हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और दंपति की मौत के पीछे की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है। जिस दिवाली पर पूरा परिवार खुशियां मना रहा था, उसी रात एक विवाद ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली।

