सोलन। जिले में उत्तर प्रदेश (UP) के युवक पर 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगे हैं। युवती की मां ने एक मुस्लिम युवक पर ये आरोप लगाए हैं। इस केस में युवती की मां मीडिया के सामने आई है। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं आरोपी का दावा है कि उसने युवती से शादी की है।
युवती की मां गीता ने कहा कि रामपुर (यूपी) का मुस्लिम युवक सोलन बाजार में नाई का काम करता था। उसने बेटी पूजा का नाम बदलकर फातिमा कर दिया है। एक प्रमाण पत्र लिखा गया है कि उसकी बेटी पहले क्रिस्चिश्न थी और अब मुस्लिम बन गई है।
युवक ने पहले भी पूजा का पीछा किया था। उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज हुई थी। इसके बाद युवक पूजा को अपने साथ ले गया और शादी का दावा कर रहा है। परिवार ने छह महीने पहले पुलिस को शिकायत दी थी। उन्हें पता चला है कि पूजा का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया है।