Close Menu
    What's Hot

    Panjab के दो युवक 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    August 16, 2026

    जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 4,000 पद (Posts)

    August 15, 2026

    हमीरपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला साइंस College

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Panjab के दो युवक 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
    • जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 4,000 पद (Posts)
    • हमीरपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला साइंस College
    • 13.680 किलो चूरा पोस्त के साथ 3 व्यक्ति Arrest
    • तीन मंजिला मकान गिरा; मां-बेटी की Death, दो बच्चियां घायल
    • पुल से छह साल के बेटे (Son) को नदी में दिया धक्का
    • मंदिर की Property गबन के दोषी पुजारी को 1 साल की जेल
    • महिला (Woman) से घर में घुसकर किया दु*ष्कर्म, चोरी भी की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राज्य के सभी Medical कॉलेजों में दो माह में लगेंगी ऑटोमेटिड लैब
    सोलन

    राज्य के सभी Medical कॉलेजों में दो माह में लगेंगी ऑटोमेटिड लैब

    कसौली के नेरी कलां में आयोजित जनसभा में बोले सीएम सुक्खू
    ravinderBy ravinderJune 25, 20263 Views6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    सोलन। राज्य (State) के सभी मेडिकल (Medical) कॉलेजों (Colleges) में दो माह में ऑटोमेटिड लैब (Lab) लगेंगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित पांच ग्राम पंचायतों की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के तहत 1500 रुपये पेंशन प्रदान करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने, जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने और चाटी ढांक में बांध निर्माण के लिए सर्वेक्षण करवाने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बाद उन्हें इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला है। जिला परिषद सदस्य नेत्र अत्री के आग्रह पर वह क्षेत्र की समस्याओं को समझने और लोगों से संवाद करने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने विधायक विनोद सुल्तानपुरी की सराहना करते हुए उन्हें जुझारू और युवा नेता बताया। सीएम ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
    किशाऊ बांध परियोजना के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई बैठक में प्रदेश के हितों को मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीन वर्षों तक पुरानी शर्तों को स्वीकार नहीं किया और अब प्रदेश को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के 211 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी, जिससे प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मनरेगा के स्थान पर प्रस्तावित नई व्यवस्था हिमाचल प्रदेश के हित में नहीं है और इससे प्रदेश के लाखों श्रमिक प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को समाप्त किया, आरडीजी को बंद कर दिया और फौज में नियमित भर्ती भी बंद कर दी। इससे लोगों को नुक्सान झेलना पड़ रहा है। अगर प्रदेश की आरडीजी का 10 हजार करोड़ नहीं काटा होता तो प्रदेश इसी वर्ष आत्मनिर्भर बन जाता। लेकिन हम दृढ़ संकल्प के साथ हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा गाय का दूध 61 रुपये और भैंस का दूध 71 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की 50 रुपये तथा गेहूं 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है। किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वन विभाग पौधे उपलब्ध करवा रहा है और पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर देश का पहला ऐसा कानून बनाया है। 27 वर्ष की आयु तक उनकी शिक्षा, आवास, पालन-पोषण और अन्य आवश्यकताओं का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के माध्यम से विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी सरकार उठा रही है। डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। यूको बैंक और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक इस योजना के नोडल बैंक हैं।

    पिछली भाजपा सरकार के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर गिरा और हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर पहुंच गया था। वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश अब पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने चुनावी लाभ के लिए लगभग 600 नए संस्थान खोल दिए थे, जबकि उनमें पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं करवाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पहले शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित की और अब तक लगभग 7000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश में 150 सीबीएसई स्कूल शुरू किए गए हैं। इनमें अंग्रेजी और गणित के शिक्षक तैनात किए चुके हैं। जुलाई माह तक और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिससे इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में वही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, जो देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में थ्री टेस्ला एमआरआई और अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जा रही हैं। चमियाना, आईजीएमसी शिमला, नेरचौक मेडिकल कॉलेज और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो चुकी है और लगभग 200 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिष्ठित दवा कंपनियों की गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से भरपूर प्रेम करते हैं और एक योद्धा की तरह प्रदेश की जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली तक प्रदेश के लोगों की आवाज पहुंचाई। इससे हिमाचल को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने किसानों के बारे में सोचा और प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया, जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध कर रही है।

    इस दौरान विधायक चौधरी राम कुमार, संजय अवस्थी और बावा हरदीप, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वरमाणी, कांग्रेस नेता शिव कुमार, सुरेंद्र सेठी, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपायुक्त मनमोहन शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Article24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
    Next Article 5.97 ग्राम चिट्टे के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Panjab के दो युवक 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    August 16, 2026

    जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 4,000 पद (Posts)

    August 15, 2026

    हमीरपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला साइंस College

    August 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कांगड़ा

    Panjab के दो युवक 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    By ravinderAugust 16, 202601 Min Read

    शाहपुर। चंबी के पुराने पुल के पास एचआरटीसी (HRTC) की बस में सवार पंजाब (Panjab)…

    जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 4,000 पद (Posts)

    August 15, 2026

    हमीरपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला साइंस College

    August 14, 2026

    13.680 किलो चूरा पोस्त के साथ 3 व्यक्ति Arrest

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Panjab के दो युवक 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    August 16, 2026

    जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 4,000 पद (Posts)

    August 15, 2026

    हमीरपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला साइंस College

    August 14, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version