Close Menu
    What's Hot

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    • परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 13
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
    शिमला

    24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती

    HRTC कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल पर सरकार सख्त
    ravinderBy ravinderJune 23, 20262 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 24 जून को 656 अस्थायी चालकों (Drivers) की भर्ती करगा। ड्राइवर एवं कंडक्टर यूनियनों द्वारा लंबित देयों को लेकर 25 जून से प्रस्तावित हड़ताल के आह्वान के बीच राज्य सरकार और निगम प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि HRTC सेवाओं को आवश्यक सेवा (Essential Service) घोषित किया जा चुका है। ऐसे में हड़ताल में शामिल होने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    इस संबंध में मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने एक ड्राइवर के तबादले को तत्काल रद करने की मांग उठाई। इस मुद्दे पर सहमति न बनने के बाद यूनियन प्रतिनिधि बैठक छोड़कर चले गए। सरकार का कहना है कि अन्य मांगों पर चर्चा के लिए उन्हें बार-बार आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने वार्ता जारी नहीं रखी।

    प्रदेश सरकार ने 23 जून की अधिसूचना के माध्यम से HRTC सेवाओं को आवश्यक सेवा घोषित किया है। Essential Services Maintenance Act (ESMA) के तहत आती हैं। इस कानून के अनुसार हड़ताल करना या उसमें भाग लेना प्रतिबंधित है। सरकार ने यह भी याद दिलाया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 13 जून 2016 के अपने आदेश में इस प्रकार की हड़तालों को अवैध करार दिया था।

    संभावित हड़ताल के दौरान आम जनता को परिवहन सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए HRTC ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। निगम द्वारा 24 जून को दोपहर 12 बजे राज्य के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से 31 डिपो एवं इकाइयों में लगभग 656 अस्थायी ड्राइवरों की नियुक्ति की जाएगी।

    भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास वैध HTV/HMV लाइसेंस, भारी या परिवहन वाहन चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक होना जरूरी है। इसके अलावा बस संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए हिमाचल होम गार्ड्स के माध्यम से भी आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस और जिला प्रशासन को भी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।

    HRTC प्रबंधन ने यूनियन नेताओं से जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील की है। साथ ही उन्हें संबंधित कानूनी प्रावधानों और न्यायालय के आदेशों से भी अवगत कराया गया है। सरकार ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रदेश में बस सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

    Featured himachal hindi news samachar himachal Top News
    Previous Article₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई
    Next Article राज्य के सभी Medical कॉलेजों में दो माह में लगेंगी ऑटोमेटिड लैब
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    सोलन

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    By ravinderOctober 13, 202612 Mins Read

    सोलन। बद्दी (Baddi) के धखनुमाजरा गांव में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला (Case)…

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026

    बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version