शिमला। जिला पुलिस ने कुमारसैन में 5.652 किलो (KG) चरस के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किया है। इस संबंध में पुलिस थाना (Police Station) कुमारसैन में केस (Case) दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कुमारसैन की टीम स्पेशल सेल शिमला के सहयोग से सैंज चौक के पास NH-305 लूहरी सड़क पर गश्त एवं नाकेबंदी पर तैनात थी। इस दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर HRTC बस संख्या HP66A-5181 (रूट कुल्लू से बागा सराहन) को जांच के लिए रोका गया।

बस में यात्रा कर रहे संदिग्ध युवक की पहचान पंकज कुमार (30) निवासी गांव अपरढाह तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखी कुल 5 किलो 652 ग्राम चरस बरामद की गई। यह मात्रा NDPS एक्ट के तहत वाणिज्यिक श्रेणी में आती है, जो गंभीर दंडनीय अपराध है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। शिमला पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस साल (2026) में अब तक NDPS एक्ट के तहत 229 नशा तस्करों के खिलाफ 108 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान 19 बड़े अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय नेटवर्कों को ध्वस्त कर कड़ी कार्रवाई की गई है। इससे हजारों युवाओं तक नशे की आपूर्ति रोकने में सहायता मिली है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशा तस्करी में लगे अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

Leave A Reply

Exit mobile version