Close Menu
    What's Hot

    Panjab के दो युवक 23.690 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    August 8, 2026

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Panjab के दो युवक 23.690 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
    • देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !
    • दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत
    • रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)
    • 1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest
    • घुमारवीं में Police ने एक दिन में पकड़ा 232 ग्राम चिट्टा
    • Minjar विसर्जन के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन
    • 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»समेज पहुंचे CM सुक्खू, जाना आपदा प्रभावितों का दुःख-दर्द
    शिमला

    समेज पहुंचे CM सुक्खू, जाना आपदा प्रभावितों का दुःख-दर्द

    50 हजार की फौरी राहत और किराए पर मकान के लिए ₹ 5000 देने की घोषणा
    ravinderBy ravinderAugust 2, 2024208 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। सीएम (CM) सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला जिले के रामपुर (Rampur) में बादल फटने (Cload brust) के कारण प्रभावित हुए समेज क्षेत्र का दौरा कर किया। यहां उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।

    मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के लिए तत्काल राहत पैकेज (Packege) की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार को तत्काल वित्तीय सहायता के रूप में ₹ 50 हजार और किराए पर आवासीय सुविधा के लिए तीन महीने के लिए प्रतिमाह ₹ पांच हजार दिए जाएंगे।

    भोजन, रसोई गैस, कंबल और चूल्हे जैसी मूलभूत वस्तुएं निःशुल्क दी जाएंगी

    प्रदेश सरकार भोजन, रसोई गैस, कंबल और चूल्हे जैसी मूलभूत वस्तुएं निःशुल्क प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    घरों के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र वित्तीय सहायता की घोषणा की जाएगी

    मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को आश्वासन दिया कि उनके घरों के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र वित्तीय सहायता की घोषणा की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को विस्थापित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

    एक बेहतर और बड़ा स्कूल फिर से बनाया जाएगा

    सीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के छात्रों से मिले, जिनके आठ सहपाठी लापता हैं। आठवीं कक्षा के विद्यार्थी राखी और कार्तिक ने मुख्यमंत्री को कहा कि इस आपदा से वे सदमे में हैं। उनका स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बेहतर और बड़ा स्कूल फिर से बनाया जाएगा।

    सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देगी

    समेज की निवासी बिमला देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देगी। उन्होंने कहा कि इस आपदा को झेल रहा हर प्रभावित परिवार मेरे परिवार के सदस्य के समान हैं। प्रभावित परिवारों के लिए शीघ्र ही आपदा राहत की घोषणा की जाएगी।

    समेज में 33 लोग हैं लापता

    समेज में 33 लोग लापता हैं। आपदा में फंसे दस लोगों को बचा लिया गया है। इसके अलावा गांव में 38 घर और दो पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
    समेज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी बारिश से मानव जीवन और संपत्ति को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इन जिलों में पांच स्थानों पर बादल फटेे हैं, जिससे क्षेत्र में हर तरफ तबाही का खौफनाक मंजर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इन जिलों में यातायात और पैदल चलने योग्य 14 पुल, 115 घर, 23 गोशाला, 10 दुकानें और मछली फॉर्म की तीन दुकानें तबाह हो गई हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य कर रही है। अब तक आपदा में फंसे 55 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका हैै। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को बहाल करने के लिए कहा गया है।
    इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नदंलाल, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, उपायुक्त शिमला अनुुपम कश्यप, उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleनवोदय चयन परीक्षा के लिए Online 16 सितंबर तक करें आवेदन
    Next Article Shreelanka ने भारत को 32 रन से हराया
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Panjab के दो युवक 23.690 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    August 8, 2026

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कुल्‍लू

    Panjab के दो युवक 23.690 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    By ravinderAugust 8, 202602 Mins Read

    कुल्लू पुलिस ने पंजाब (Panjab) के दो युवक (Youth) 23.690 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार…

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Panjab के दो युवक 23.690 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    August 8, 2026

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version