शिमला। जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से मरीज एयरलिफ्ट कर पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ में एडमिट करवाई गई। प्रदेश सरकार (State Government) ने बर्फबारी के दौरान रविवार को एयरफोर्स (Airforce) के दो हेलिकॉप्टर्स (Helicupters) से मदद करवाई।
एसडीएम (SDM) और नायब तहसीलदार डोडरा क्वार के ध्यान में मरीज के परिजनों ने 31 जनवरी को मामला लाया।

85 वर्षीय धर्मी पिछले एक सप्ताह से अधरंग का शिकार हो चुकी थी। इस वजह से दिन प्रतिदिन उनकी तबीयत बिगड़ रही थी तो बेटे जिया सेन ने प्रशासन से मां एयरलिफ्ट करने की गुहार लगाई। जिला प्रशासन शिमला ने उसी समय इसके बारे में प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया। इसमें एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के माध्यम से मरीज व तीमारदारों को ले जाने की सिफारिश की गई।

प्रदेश सरकार ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए एयरफोर्स से संपर्क साधा। एयरफोर्स ने दो हेलिकॉप्टर्स रविवार को डोडरा क्वार भेजे। पहले मरीज को आईजीएमसी शिमला लेकर आना था, लेकिन शिमला में मौसम साफ न होने के कारण हेलिकाॅप्टर्स की लैंडिग नहीं हो पाई। इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया कि मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ ही ले जाया जाए। इसके बाद दोनों हेलिकाॅप्टर चंडीगढ़ गए।

डिप्टी सेक्रेटरी जीएडी अनिल मनकोटिया ने एयरलिफ्ट को लेकर एयरफोर्स प्रशाासन के साथ सामंजस्य स्थापित किया। इसके साथ ही पीजीआई में तैनात प्रदेश सरकार के अधिकारियों के संपर्क साधा। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने मरीज के परिजनों को पीजीआई में चेकअप की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी। फिलहाल पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्टे्रट पंकज राय और प्रशासनिक अधिकारी आशीष मरीज के चेकअप की सारी व्यवस्था देख रहे हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version