शिमला पुलिस ने जुब्बल में शराब तस्करी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। उनके कब्जे से 84 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस (Police) ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। स्थानीय महिला मंडल झगटन की सतर्कता और सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को थाना जुब्बल पुलिस टीम ने महिला मंडल झगटन की सूचना पर बडेश (गांव झगटन के पास) में एक कार (HP-01A-9727) को रोका, जो सवाड़ा बाजार की ओर से आ रही थी। उसकी तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शेर सिंह निवासी सैज कुनैन तहसील चकराता जिला देहरादून (उत्तराखंड) और इंद्र सिंह पंता पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव धाड़ी घुंसा तहसील जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 84 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई है। इनमें 36 बोतल सुपर संतरा, 24 बोतल नाटी नं. 1 और 24 बोतल संतरा नं. 1 शामिल हैं। इस संबंध में थाना जुब्बल में केस (Case) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रही है।

