शिमला। महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर की शिकायत पर गोपी जैक्स के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। शिमला के महिला पुलिस (Police) थाना बीसीएस में दी गई शिकायत में महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर ने आरोप लगाया है कि गोपी जैक्स द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता (Press Conference) के दौरान उनके संबंध में सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई। शिकायत के अनुसार प्रेस वार्ता में उनके शारीरिक बनावट और वजन को लेकर भी टिप्पणी की गई। इससे उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

शिकायत में कहा गया है कि प्रेस वार्ता का सोशल मीडिया (Social Media) पर व्यापक प्रसारण हुआ। इसके चलते उन्हें मानसिक पीड़ा, अपमान और सामाजिक प्रतिष्ठा की क्षति का सामना करना पड़ा। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि एक महिला कर्मचारी की व्यक्तिगत गरिमा को सार्वजनिक मंच पर आहत किया गया।

पुलिस के अनुसार शिकायत की विषय वस्तु और उपलब्ध तथ्यों का संज्ञान लेते हुए महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला में गोपी जैक्स के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच शुरू कर दी गई है। महिला कांस्टेबल ने भावुक होकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसका वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Leave A Reply

Exit mobile version