Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, June 1
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»Cabinet meeting: चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारी बनेंगे दैनिक भोगी
    शिमला

    Cabinet meeting: चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारी बनेंगे दैनिक भोगी

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक
    ravinderBy ravinderMay 5, 2025Updated:May 5, 2025143 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। यहां सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल (Cabinet) की बैठक (Meeting) हुई। इसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत उन चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों (Employee) को दैनिक भोगी कर्मचारी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया, जिन्होंने 31 मार्च, 2025 तक सात वर्ष का निरंतर कार्यकाल पूरा कर लिया है।

    इसके साथ वन विभाग के वन्य जीव विंग को शिमला से जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित सीपीडी केएफडब्ल्यू परियोजना कार्यालय भवन में स्थानातंरित करने को मंजूरी दी गई। इसके साथ सीपीडी केएफडब्ल्यू परियोजना कार्यालय को वन अरण्यपाल (वन्यजीव) धर्मशाला के खाली भवन में स्थानातंरित करने का निर्णय लिया गया।

    वहीं जिला कारागार को मंडी से नेरचौक के नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने निर्णय लिया गया। मंडी के वर्तमान जेल परिसर को महिलाओं की ओपन जेल में परिवर्तित किया जाएगा। इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के जरूरी पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी दी गई। बैठक में राजस्व विभाग के अंतर्गत प्रदेश ऑनलाइन फाइलिंग एंड प्रोसेसिंग ऑफ कोर्ट केस नियम-2025 को स्वीकृति दी गई। इन नियमों के तहत राजस्व न्यायालय आवेदन, अपील, पुनरीक्षण, समीक्षा आदि अन्य याचिकाएं ऑनलाइन प्राप्त एवं प्रसंस्कृत कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परीक्षाओं की फीस तय करने का अधिकार देने को मंजूरी दी गई। बैठक में ऊना जिले के चिंतपूर्णी, जिला शिमला के सराहन विशेष क्षेत्र और जिला हमीरपुर के भोटा योजना क्षेत्र के लिए विकास योजनाएं तैयार करने का निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने विभिन्न सरकारी विभागों में (जहां मांग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है) रिक्त पदों की मांग, चयन प्रक्रिया और नियुक्ति प्रस्तावों से संबंधित नए दिशा-निर्देशों को स्वीकृति प्रदान की। भविष्य में होने वाली नियुक्तियों के पहलुओं पर विचार के लिए एक मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक में परिवहन सेवाओं के सुधार के दृष्टिगत स्थानीय मांग के अनुरूप प्रदेश में 350 नए स्टेज कैरेज रूट और अन्य अतिरिक्त मार्गों को 18 सीटर निजी टैम्पो ऑपरेटरों द्वारा संचालित करने की स्वीकृति दी गई।

    मंत्रिमंडल ने कैजुअल्टी चिकित्सा अधिकारी के 68 पदों तथा विभिन्न श्रेणियों के 13 पदों सहित चिकित्सा अधिकारियों के कुल 81 पद भरने को मंजूरी दी। यह निर्णय राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं चिकित्सा संस्थानों में आपातकालीन सेवाओं, ट्रॉमा सेंटर, कैजुअल्टी यूनिट्स, ब्लड बैंक व तृतीयक कैंसर केयर सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत लिया गया है।

    मंत्रिमंडल ने फॉरेंसिक सेवाएं विभाग में फॉरेंसिक क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एफएसीटी और एफएसीटी प्लस के 18 क्वालिफाइड प्रोफेशनल्स की भर्ती करने को स्वीकृति प्रदान मंत्रिमंडल ने कृषि विस्तार सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में विषयवाद विशेषज्ञों के 11 पदों को भरने को मंजूरी दी।

    मंत्रिमंडल ने मोहाल छोटा शिमला, देहात शिमला में 14 और 17 मंजिला दो भवनों के वाणिज्यिक परिसर के निर्माण को मंजूरी दी। इस परियोजना का उद्देश्य शहर की बढ़ती प्रशासनिक और वाणिज्यिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं, पर्याप्त पार्किंग और एक बेहतर डिजाइन लेआउट से युक्त विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है। 15वें वित्त आयोग के तहत पेयजल आपूर्ति योजनाओं के निष्पादन और रखरखाव के लिए पंचायतों की ओर से सेवा प्रदाता के रूप में जल शक्ति विभाग को नामित किया। मंत्रिमंडल ने चरण-2 और चरण-3 के तहत एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पक्ष में मौजा चंगर पलासियां में 21- 09 बीघा भूमि के हस्तांतरण को स्वीकृति प्रदान की।

    चंबा जिले के रेवेन्यू एस्टेट सरोल में 52-17-00 बीघा भूमि को जवाहर नवोदय विद्यालय के संचालन के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को हस्तांतरित करने को भी मंजूरी दी। शिमला जिले में नगर पंचायत सुन्नी को नगर परिषद में स्तरोन्नत करने के संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना को वापस लेने को भी स्वीकृति दी।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleसंजौली के निजी स्कूल की छात्रा लापता (Missing)
    Next Article Gas सिलेंडर में पानी! ठगा सा महसूस कर रहे उपभोक्ता
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version