Close Menu
    What's Hot

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
    • सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
    • जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, July 18
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»12वीं कक्षा के बाद बीएड पाठ्यक्रम हो सकता है Start
    शिमला

    12वीं कक्षा के बाद बीएड पाठ्यक्रम हो सकता है Start

    सीएम सुक्खू ने कहा, प्रदेश सरकार कर रही है विचार
    adminBy adminMarch 6, 2025216 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। प्रदेश में 12वीं कक्षा के बाद सीधे बीएड कोर्स शुरू (Start) हो सकता है। इस पर प्रदेश सरकार ने काम (Work) शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी सेंट बीड्स कॉलेज शिमला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी।

    इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को कौशलयुक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा स्टोरेज जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री ने कॉलेज के मेधावी छात्रों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

    उन्होंने प्रदेश में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में युवाओं के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए इनाम की राशि के साथ खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी बढ़ाई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में ₹150 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ₹ 250 की राशि डाइट मनी के रूप में दी जाती थी। प्रदेश सरकार ने इस राशि को ₹ 400 से 500 कर दिया है। वहीं अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में डाइट मनी ₹ 120 से 250 की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर इस राशि को ₹ 250 से बढ़ाकर 400 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर की यात्रा के लिए थ्रीय टायर एसी रेल किराया और 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए इकोनोमिक क्लास हवाई किराया देने का भी निर्णय लिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण सुधार किए हैं। पहली बार सरकारी स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सिंगापुर और कंबोडिया भेजा गया। शिक्षकों को भी आधुनिक शिक्षण पद्धतियां सीखने के लिए विदेश भेजा गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। इन स्कूलों को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान देने के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाकर उनका समग्र विकास सुनिश्चित करना है। शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली में संरचनात्मक सुधार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश देश में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में फिसल कर 21वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में अत्याधुनिक और स्टेट ऑफ आर्ट मशीनरी स्थापित करने के लिए ₹ 1800 करोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी मशीनरी और उपकरणों के कारण बीमारी की जांच और इसके उपचार में अधिक समय लगता है। वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से स्वास्थ्य क्षेत्र को उन्नत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 40 वर्ष पूर्व सेंट बीड्स कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस शैक्षणिक संस्थान ने अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखा है। उन्होंने बताया कि 17 वर्ष पूर्व राजकीय महाविद्यालय संजौली से कक्षा प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हो कर उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ था। इस अनुभव से फिर वह नगर पार्षद और उसके बाद विधायक के रूप में चुने गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन वर्तमान युग की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2023 के दौरान भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया, जिससे प्रदेश के लगभग 23 हजार परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को हरित ऊर्जा बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। इस दिशा में हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मौली इब्राहिम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट का ब्योरा दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यकम में विधायक हरीश जनारथा और संजय अवस्थी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleMurder: पिता को डंडे से मारकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार
    Next Article Accident: गोबिंद सागर झील में गिरा ट्राला, चालक की मौत
    admin

    Related Posts

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    मंडी

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    By ravinderJuly 17, 202612 Mins Read

    मंडी। जिले के पधर क्षेत्र में प्रशासन ने लिव-इन (live-in) रिलेशनशिप (Relationship) में रह रहे…

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version