शिमला। जिले के रोहड़ू क्षेत्र में पोते पर दादी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में केस (Case) दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने लिखित शिकायत में कहा है कि वह उसके पति की मृत्यु के बाद अपने घर में अकेली रहती है। गत 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे रिश्ते में उसके आरोपी पोते ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने कहा कि दुराचार से जुड़े इस मामले को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज होने के साथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शूरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version