शिमला पुलिस (Police) ने 19.05 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब (Panjab) के 4 युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त किया है। प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रोहड़ू क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19.05 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम ने महेंदली क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 19.05 ग्राम चिट्टा बरामद किला गया।
पुलिस ने इस मामले में थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला (Case) दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह बराड़ (29), जशनप्रीत सिंह (25), हरदीप सिंह (22) और दिलप्रीत सिंह (20) निवासी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप कहां से लेकर आए थे और कहां इसकी सप्लाई की जानी थी।

