मंडी। पंडोह डैम (Dame) के पास दर्दनाक सड़क हादसा (Accident) पेश आया है। इसमें दो लोगों की मौत (Death) और दो जख्मी (Injured) हुए हैं। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार यह सड़क दुर्घटना हुई है।
कुल्लू से मंडी की ओर आ रही एक कार और मंडी से कुल्लू की ओर जा रही एक बस की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को क्षेत्रिय अस्पताल मंडी ले गए। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
इस दुर्घटना में हादसे में शशांक शर्मा (23),पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा और गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार निवासी गाँव रिहाली टांडा डाकघर भाम्बला जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं में कश्मीर सिंह (21) पुत्र नूर चंद निवासी गांव गद्दालस रंधाड़ा तहसील बल्ह जिला मंडी और दीक्षा चौहान (21) पुत्री राजेश कुमार, निवासी गांव हटली पत्याला बंगाना जिला ऊना घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

