धर्मशाला। पुलिस (Police) ने सुधेड़ खास में नाकेबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इस मामले में ज्वाली और अमृतसर के दो युवकों (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुधेड़ खास में चंबी-धर्मशाला मार्ग पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान दलविंदर सिंह (40) निवासी ज्वाली जिला कांगड़ा और सूरज साहू (20) निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

कांगड़ा पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस ने इस अभियान में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave A Reply

Exit mobile version