चंडीगढ़।HRTC के सुंदरनगर डिपो के चालक (Driver) की सड़क हादसे में मौत (Death) हो गई है। वह दिल्ली-मंडी रूट पर सेवारत था। हादसा रविवार रात करीब 2 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में हुई है। मृतक चालक की शिनाख्त बेली राम (50) के रूप में हुई है। वह मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के बनौण गांव के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक चालक बेली राम ने यात्रियों से भरी दिल्ली से मंडी आ रही HRTC की बस को चंडीगढ़ बस स्टैंड पर काउंटर पर पार्क किया। इसके बाद वह सड़क की दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिचालक और आसपास मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत बेली राम को पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना जैसे ही बेली राम के परिजनों और HRTC सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों तक पहुंची, वे तुरंत चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HRTC सुंदरनगर डिपो ने एक अतिरिक्त चालक और परिचालक को चंडीगढ़ भेजा है, ताकि वे बस को वापस सुंदरनगर ला सकें। बेली राम की असमय मृत्यु से परिजनों और सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। HRTC सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी कश्मीरी लाल शर्मा ने कहा कि बेली राम एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार कर्मचारी थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

Leave A Reply

Exit mobile version