मंडी। जिले के बल्ह क्षेत्र की थार (Thar) गाड़ी का ₹ एक लाख से अधिक का चालान कटा है। कहा जा रहा है कि मंडी पुलिस (Police) ने प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा चालान काटा है। हालांकि यह मामला (Case) करीब 1 माह पुराना है। लेकिन अब सामने आया है। सामने आते ही यह मामला सुर्खियों बंटोरने लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 लाख 5 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया है। मंडी पुलिस ने थार को माडिफाई करने वाले चालक का चालान किया है। 5 दिसंबर को हाईवे पर एक थार को पुलिस ने रोककर उसकी जांच की। इस दौरान चालक कागज नहीं दिखा पाया। चालक के पास न आरसी थी और न ही पॉल्युशन सर्टिफिकेशन था। इस पर मंडी ट्रैफिक पुलिस ने थार का चालान कर दिया।

थार के टायरों में बदलाव किया गया था। इसे लेकर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरसी न होने का 500 और पॉल्युशन सर्टिकफिकेट न होने का ₹ 5000 रुपये का जुर्माना लगाया। कुल मिलाकर मालिक को 1 लाख 5 हजार 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

चालान में लिखा गया है कि थार चालक ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। जुर्माना भरने के बाद ही इसे छोड़ा जाएगा।

Exit mobile version