मंडी। जिले में निजी (Private) बस (Bus) से साढ़े 5 किलो 535 ग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम के साथ हरियाणा के 3 युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। मंडी पुलिस (Police) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस की टीम ने शिला किप्पड़ में नाकेबंदी के दौरान एक निजी बस से चरस और अफीम बरामद कर हरियाणा के तीन तस्कर पकड़े।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर मंडी की टीम शिला किप्पड़ में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केलांग-मनाली-धर्मशाला रूट पर जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार तीन युवकों की गतिविधियों पर शक होने पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काला, कृष्ण कुमार और अमित के रूप में हुई है। ये तीनों जिला सोनीपत (हरियाणा) के निवासी हैं।

पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला (Case) दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस जगह पहुंचाया जाना था। वहीं इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Exit mobile version