लाहौल-स्पीति में ट्रक के सड़क (Road) से फिसल कर नाले में गिरने से पिता (Father)-पुत्र (Son) की मौत (Death) हो गई है। यह दर्दनाक हादसा (Accident) मनाली-लेह मार्ग पर लाहौल-स्पीति में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल-स्पीति और लेह की सीमा के पास किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। इस सड़क दुर्घटना में ट्रक में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम, आईटीबीपी और स्थानीय ट्रक चालक मौके पर पहुंचे। सब ने बचाव अभियान चलाकर पिता-पुत्र को काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिला लाहौल-स्पीति आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार ट्रक में सवार मृतकों की शिनाख्त मंडी जिले के गांव ऊबा के निवासी लियाकत अली और उनके बेटे दुरशाद के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भिजवाए गए हैं।

एसपी केलांग शिवानी मेहला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक फिसलकर अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, जिसके बाद वह सीधे नाले में जा गिरा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी सड़कों पर फिसलन और भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से खराब मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave A Reply

Exit mobile version