कुल्लू। चलती गाड़ी पर पेड़ (Tree) गिरने से 4 शिक्षिकाओं (Teachers) की मौत (Death) हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोग जख्मी (Injured) हुए हैं। हादसा (Accident) कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के भढाली क्षेत्र में शनिवार शाम को हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शमशर की ओर जा रही एक गाड़ी पर अचानक सड़क किनारे लगा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार 4 शिक्षिकाओं की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग जख्मी हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय आनी पहुंचाया।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर पेड़ गिरने की वजह तूफान बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Exit mobile version